{"_id":"613dd0835b1a99aeb32593f0ab8de97c","slug":"kejriwal-getting-security-without-his-knowledge-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जानकारी केजरीवाल ने पहना सुरक्षा कवच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिना जानकारी केजरीवाल ने पहना सुरक्षा कवच
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इनकार के बावजूद उनकी जानकारी के बिना ठोस सुरक्षा कवच में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने साफ किया कि केजरीवाल के तीन बार इनकार करने के बाद यह फैसला लिया गया कि दूर से ही सही उन्हें सुरक्षा दी जानी जरूरी है।
पढ़ें, मिस कॉल देने पर 'आप' के हो जाएंगे आप
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गाजियाबाद पुलिस से भी उनके कौशांबी निवास के आसपास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है।
शिंदे ने पिछले दिनों कौशांबी में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कश्मीर मुद्दे को लेकर हुए हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के मुताबिक केजरीवाल को जेड स्तर की सुरक्षा दी जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है।
शिंदे ने वीआईपी सुरक्षा के संबंधित सवाल पर कहा कि उन्हें भी गृहमंत्री बनने से पहले इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी। एजेंसियों की समीक्षा और रूल बुक के मुताबिक, सुरक्षा घेरे का फैसला किया जाता है।
इसके लिए अलग एजेंसी काम करती है जिनके फैसले को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।