फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal father involved in land grabbinb of his sister

खुलासाः केजरीवाल के पिता ने बहन को मां बताकर हड़प ली जमीन

Wed, 12 Mar 2014 07:26 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
kejriwal father involved in land grabbinb of his sister

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आंदोलनरत अरविंद केजरीवाल के परिवार की ईमानदारी पर उनके ही रिश्तेदारों ने सवालिया निशान लगा दिया है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के पिता पर बहादुरगढ़ निवासी इस परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपों के अनुसार अरविंद के पिता गोविंदराम ने रेवेन्यू रिकार्ड में अपनी बहन सीता देवी को अपने पिता की पत्नी यानी मां लिखवाकर उसकी (अपनी बहन की) कीमती जमीन हड़प ली।

फिलहाल सीता का गरीब बेटा राम बिलास इस जमीन को हासिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल के पिता के साथ कई साल से अदालत में लड़ाई लड़ रहा है।

Trending Videos

केजरीवाल के घर के राम बिलास ने धरना भी दिया

kejriwal father involved in land grabbinb of his sister

उसने और उसके बेटे ने रविवार को दिल्ली में केजरीवाल के घर के बाहर धरना भी दिया, लेकिन केजरीवाल के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। अरविंद केजरीवाल की सगी बुआ सीता देवी का परिवार बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में रहता है।

परिवार की माली हालत बेहद खस्ता है। सीता के बेटे रामबिलास खल-बिनौले और चावल आदि की छोटी दुकान चलाते हैं। इससे गुजारा नहीं चलता।

अपना रोजगार चलाने के लिए उन्होंने एक सरकारी बैंक से करीब आठ लाख रुपये कर्ज लिया था, लेकिन वे चुका नहीं पाए। इसलिए बैंक उनके छोटे से मकान को नीलाम करने का नोटिस जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को मां बताकर बन बैठे जमीन के मालिक

kejriwal father involved in land grabbinb of his sister

सीता देवी ने 28 अप्रैल 2006 को भिवानी जिले के गांव सिवानी मंडी स्थित अपनी करीब 16000 गज जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी अपने भाई यानी अरविंद के पिता गोविंदराम के नाम करा दी थी।

लेकिन राम बिलास के अनुसार गोविंदराम ने इस अधिकार का दुरुपयोग करते हुए बहन सीतादेवी की सारी जमीन अपने नाम करा ली।

बकौल रामबिलास, उन्हें पता लगा कि गोविंदराम ने रेवेन्यू रिकार्ड में अपनी बहन सीतादेवी को अपनी मां बताकर जमीन हड़प ली।

यानी ये जमीन गोविंद राम की मां (असलियत में बेटी) के नाम आ गई, जिससे उसके मालिकाना अधिकार गोविंद राम के हो गए।

विज्ञापन

केजरीवाल ने जवाब देने के बजाय काट दिया फोन

kejriwal father involved in land grabbinb of his sister

अमर उजाला संवाददाता ने केजरीवाल से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल फोन पर डायल किया तो उन्होंने काट दिया।  

इस मामले में जब सिवानी मंडी के तहसीलदार पृथ्वी सिंह गोदारा से बात की गई तो उन्हेंने बताया कि गोविंद राम की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदराम उनके पास कई बार आए और उन्होंने संबंधित जमीन मां से बेटे के नाम आने के बजाय पिता से बेटे के नाम दर्ज करने की मांग की।

गोविंदराम इसके लिए सिवानी के एसडीएम से भी मिले लेकिन उन्होंने (तहसीलदार गोदारा ने) इस संपत्ति को गोविंद राम की मां के बजाय पिता की पैतृक संपत्ति दर्ज करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed