फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal end encompass now rally in farrukhabad

इस दशहरे पर जलेगा मनमोहन 'रावण' का पुतला: केजरीवाल

Mon, 15 Oct 2012 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Oct 2012 04:33 PM IST
विज्ञापन
kejriwal end encompass now rally in farrukhabad

केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितता के आरोप को लेकर संसद मार्ग पर धरना दे रहे अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। केजरीवाल ने 1 नवंबर को यूपी के फर्रुखाबाद में रैली करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से सांसद हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वे फर्रुखाबाद की जनता के सामने उनके नेता की सच्चाई बताएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में प्रधानमंत्री ने चुप्पी साधे रखी, इसलिए वे मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नहीं मानते। मनमोहन सिंह को आज के जमाने का रावण बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार दशहरे के पर्व पर पुराने रावण नहीं, बल्कि इस जमाने के पुतले जलने चाहिए। वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडिया टुडे ग्रुप पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में विकलांगों के नाम पर होने वाली वित्तीय अनियमितता को लेकर केजरीवाल ने खुर्शीद को एक बार फिर कठघरे में खडा़ किया। केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद पर गलत तस्वीरें पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपने बचाव में कल जो तस्वीरें पेश की थीं, वह साल 2010 की हैं, जबकि वित्तीय अनियमितता का मामला साल 2009 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कानून मंत्री के ट्रस्ट ने उन लोगों को हियरिंग मशीनें दे दीं, जो पैर से लाचार थे। अपनी इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने मंच पर मैनपूरी निवासी पंकज को भी बुलाया हुआ था। उन्होंने कहा कि सामान पाने वालों की जो सूची ट्रस्ट ने दी है, वह गलत है।

केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे के अंदर गवाह टूटते जा रहे हैं। सलमान खुर्शीद दबाव डालकर लोगों से गवाही भी दिलवा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर सलमान खुर्शीद के बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खुर्शीद के बचाव में आने पर केजरीवाल ने सवाल किया कि एनजीओ सलमान खुर्शीद का है या फिर कांग्रेस पार्टी का?


केजरीवाल ने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामले की जांच की बात कर रहे हैं, लेकिन उस पर यकीन कैसे किया जा सकता है क्योंकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की निष्पक्षतापूर्वक जांच किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed