फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal complete his another promise

केजरीवाल ने पूरा किया एक और वादा

Sun, 05 Jan 2014 08:33 AM IST
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal complete his another promise

आम आदमी पार्टी की सरकार का असर शासन-प्रशासन पर अब दिखना शुरू हो गया है। मुफ्त पानी देने के बाद अब दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के टैंकरों पर निगरानी रखने को टास्क फोर्स बनाया है।

विज्ञापन


टास्क फोर्स को दिल्ली जल बोर्ड की टैंकर सेवाओं के कार्य का निरीक्षण करने और जरूरी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 6 जनवरी को अपनी रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को जल बोर्ड मुख्यालय में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में बोर्ड के सीईओ विजय कुमार ने कहा कि हमें यह दिखाना होगा कि दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की न‌िगरानी के ल‌िए अध‌‌िकार‌ियों को आदेश

Kejriwal complete his another promise

उन्होंने ने सभी अधिकारियों, मुख्य अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे सभी जल वितरण बिंदुओं की निगरानी करें और बारीकी से देख-रेख करें ताकि पानी का टैंकर सही लोगों तक ही पहुंचे ।

उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि अधिशासी अभियंता व्यक्तिगत रूप से सभी टैंकर सेवाओं पर निगरानी रखें। अधिशासी अभियंता जल सेवा वितरण केंद्र पर जाकर उपभोक्ताओं से पूछताछ  कर उनकी प्रतिक्रियाएं लें।

आमतौर पर जल बोर्ड का टैंकर पानी लेकर निकलता है, लेकिन वहां तक नहीं पहुंचता, जहां के लिए उसे भेजा जाता है। कई टैंकर माफिया दिल्ली में सक्रिय हैं। कई बार टैंकरों में पूरा पानी भी नहीं रहता।

आप भी पानी के टैंकर को ट्रैक कर सकेंगे

Kejriwal complete his another promise

दिल्ली सरकार ने टैंकर माफियाओं पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का तो गठन किया ही गया है साथ साथ ही पारदर्शिता लाने के लिए पानी के टैंकरों की सूची ऑन लाइन भी होगी ताकि लोगों को पता चल सके कि पानी का टैंकर किस इलाके  में जाने वाल है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलबोर्ड के पानी के टैंकरों को माफियाओं से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी का टैंकर किस इलाके के लिए निर्धारित किया गया है इसकी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद होगी।

वेबसाइट के जर‌िए होगी न‌िगरानी

Kejriwal complete his another promise
इतना ही नहीं ड्राइवर का मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर होगा ताकि इलाके के लोग ड्राइवर को फोन कर उसे ट्रैक कर सके। उन्होंने बताया कि अगर टैंकर नहीं पहुंचता है तो इसकी शिकायत करने के लिए भी एक नंबर जल्द जारी होगा।

इससे पहले द‌िल्ली वालों को पानी के ल‌िए बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जलबोर्ड और पानी माफ‌ियाओं की घालमेल करके फाइलों में उन्हें पानी उपलब्ध करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed