फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal and family forced to leave varanasi temple

बनारस में मिला केजरी को नया ठिकाना

Sat, 19 Apr 2014 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Apr 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
kejriwal and family forced to leave varanasi  temple
अरविंद केजरीवाल और उनके माता पिता को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर से जबरन बाहर निकाल दिया गया है। इसके बाद केजरीवाल ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पास दुर्गा कुंड में नया और अस्थाई आशियाना बना लिया है।
विज्ञापन


बनारस के संकटमोचन मंदिर में केजरीवाल कुछ दिनों से अपने माता पिता के साथ रह रहे थे लेकिन उनके प्रवास पर काफी विरोध हो रहा था।

पुजारी के मेहमान

kejriwal and family forced to leave varanasi  temple
बताया जा रहा है कि केजरीवाल वाराणसी में चुनाव प्रचार के चलते 15 अप्रैल से मिश्रा के कमरों में मेहमान बनकर रह रहे थे। केजरीवाल के चलते मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की काफी तादाद थी।

यही नहीं केजरीवाल से मिलने आने वाले कार्यकर्ताओं की भी यहां काफी भीड़ रहती थी। माना जा रहा है कि केजरीवाल के यहां से जाने पर उनके चुनाव प्रचार पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी का हाथ !

kejriwal and family forced to leave varanasi  temple
उधर आपा का दावा है कि उनको मंदिर से बाहर निकलवाने में नरेंद्र मोदी के समर्थकों का हाथ है। सूत्रों के अनुसार ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि संकटमोचन मंदिर के जरिए केजरीवाल चुनाव प्रचार करें। भाजपा बनारस की जनता को उनसे मिलने से रोकना चाह रही है।

दूसरी तरफ केजरीवाल के मंदिर प्रवास का विरोध कर रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि केजरीवाल के रहने से मंदिर मंदिर नहीं राजनीति का मैदान प्रतीत हो रहा है। मंदिर में अराजक माहौल व्याप्त हो गया था और यहां कड़ी चैकिंग के बाद ही भगवान के दर्शन हो रहे थे।

विज्ञापन

अब क़हां रहेंगे केजरी

kejriwal and family forced to leave varanasi  temple
आपा के सूत्रों के मुताबिक स्थानीय विरोध के चलते केजरीवाल को मंदिर परिसर छोड़ना पड़ा है। केजरीवाल का परिवार अब बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के नजदीक दुर्गा कुंड में रहेगा।

माना जा रहा है कि केजरीवाल ने दूसरे स्थान के लिए खुद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थान तय किया। यहां से केजरीवाल बनारस और खासकर बनारस के युवा को अपनी ओर खींच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed