फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Katrina Kaif visited the shrine of Hazrat Sheikh Salim Chisti

कैटरीना कैफ पहुंचीं हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, मत्था टेका

Mon, 08 Feb 2016 01:24 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif visited the shrine of Hazrat Sheikh Salim Chisti

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने नई फिल्म फितूर के रिलीज होने से पहले रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी पहुंचकर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मत्था टेककर फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन


अभिनेत्री हर बार की तरह इस बार भी सुबह लगभग साढ़े छह बजे दरगाह पहुंच गईं। वहां सज्जादानशीं रईस मियां चिश्ती की ओर से सैफ फरीदी चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया और दरगाह में जियारत करायी।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने पिछली मुराद पूरी होने पर पहले बांधा गया धागा खोला और नईऱ् मुराद के लिए मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद वे दरगाह परिसर में कुछ समय के लिए रुकीं। बाद में जयपुर के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों में भी आई थीं

Katrina Kaif visited the shrine of Hazrat Sheikh Salim Chisti

बता दें कि कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसी की सफलता के लिए उन्होंने दरगाह में चादरपोशी कर गुलपोशी की और मन्नत मांगी।

वे इससे पहले भी अपनी फिल्मों के रिलीज होने से पहले यहां पांच बार आकर मन्नत मांग चुकी हैं। अपने प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए कैटरीना अक्सर अल सुबह के वक्त ही दरगाह में आती हैं।

मेरे ब्रदर की दुल्हन की सीकरी में सूटिंग के बाद 10 अगस्त 2011 को दरगाह आई थीं। इससे पहले एक जुलाई 2011 और बाद में पांच सितंबर 2011, आठ नवंबर 2011, 11 नवंबर 2012, अब सात फरवरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed