फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   katju asked six question to justice lahoti

काटजू ने अब जस्टिस लाहोटी से पूछे सवाल

Wed, 23 Jul 2014 11:42 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
katju asked six question to justice lahoti

भ्रष्टाचार के आरोपी जज को पदोन्नति दिए जाने के मामले में तीन पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने अब जस्टिस आरसी लाहोटी से छह सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन


जस्टिस काटजू ने सुप्रीम के पूर्व चीफ जस्टिस लाहोटी, जस्टिस वाईके सब्बरवाल और जस्टिस केजी बालकृष्णन पर इस मामले में अनुचित समझौते करने और राजनीति के दबाव में झुकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इससे पहले जस्टिस लाहोटी ने जस्टिस काटजू के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है और उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। इस पर जस्टिस काटजू ने मंगलवार को छह सवाल दागते हुए जस्टिस लाहोटी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या ये सभी तथ्य झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जस्टिस लाहोटी से जस्टिस काटजू के सवाल

katju asked six question to justice lahoti

1.- क्या यह सही नहीं है कि मैंने चेन्नई से जस्टिस लाहोटी को मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के बारे में पत्र लिखा था और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। बाद में मैंने उनसे दिल्ली में मुलाकात कर भी अपने इस आग्रह को दोहराया था।

2.- क्या मेरे आग्रह पर जस्टिस लाहोटी ने उस अतिरिक्त जज के खिलाफ आईबी से गुप्त जांच नहीं कराई थी।

3.- क्या यह सच नहीं है कि मेरे चेन्नई लौटने के बाद जस्टिस लाहोटी ने मुझे फोन करके बताया था कि आईबी ने जांच में अतिरिक्त जज पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सही पाया है।

4.-आईबी की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी ने क्या कॉलेजियम की बैठक नहीं बुलाई थी, जिसमें जस्टिस लाहोटी के अलावा जस्टिस वाईके सब्बरवाल और जस्टिस रूमा पाल शामिल थीं। क्या यह सच नहीं है कि इस कॉलेजियम ने सरकार से भ्रष्टाचार के आरोपी अतिरिक्त जज का कार्यकाल नहीं बढ़ाने की सिफारिश की थी।

5.-कॉलेजियम के सरकार को सिफारिश भेजने के बाद क्या जस्टिस लाहोटी ने सरकार को अपनी ओर से एक नई सिफारिश नहीं भेजी थी, जिसमें अतिरिक्त जज का कार्यकाल एक साल बढ़ाने के लिए कहा गया था। ऐसा करते वक्त क्या जस्टिस लाहोटी ने कॉलेजियम के अपने दोनों सहयोगियों से राय ली थी।

6.-आईबी ने रिपोर्ट में अतिरिक्त जज के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही थी, इसके बावजूद जस्टिस लाहोटी ने उस जज के कार्यकाल को एक साल और बढ़ाने की सिफारिश क्यों की।

खुलासे के वक्त पर दी सफाई

katju asked six question to justice lahoti

जस्टिस काटजू ने खुलासे के वक्त पर उठ रहे सवालों को लेकर भी स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि फेसबुक पर मेरे पोस्ट पर कुछ तमिल लोग अक्सर टिप्पणी करते हैं।

इन टिप्पणियों के दौरान कुछ लोगों ने मुझसे आग्रह किया कि मैं फेसबुक पर मद्रास हाईकोर्ट से जुड़े अपने अनुभव भी साझा करूं। इन अनुभवों को साझा करने के दौरान ही मुझे अतिरिक्त जज से संबंधित यह वाकया याद आया और मैंने इसे पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed