फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kashmir-terrorist-attack

कश्मीर घाटी में दो आतंकी हमले, चार की मौत

Sat, 07 Sep 2013 09:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
kashmir-terrorist-attack

जुबिन मेहता के संगीत कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले शनिवार को कश्मीर घाटी में आतंकियों ने दो हमले कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया।

विज्ञापन


जर्मन दूतावास द्वारा आयोजित इजराइल फिलहार्मोनिक आर्केस्ट्रा के संचालक जुबिन मेहता के संगीत कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले शनिवार को कश्मीर घाटी में आतंकियों ने दो हमले हुए।

शोपियां और पुलवामा जिले में सीआरपीएफ पर हुए हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच जवान समेत 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे शोपियां के गगरेन क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन कैंप पर हमला किया गया। सीआरपीएफ जवानों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दो संदिग्ध आतंकी और दो स्थानीय युवक थे। आईजी कश्मीर एजी मीर ने बताया कि मौके से कई हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में स्थानीय युवक आदिल अहमद जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा आतंकी हमला शाम चार बजे के करीब पुलवामा जिले में हुआ। वहां मुरन चौक में सीआरपीएफ की गश्ती वाहन पर ग्रेनेड फेंका गया। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों सहित 19 लोगों के जख्मी होने की सूचना है।


उधर, शाम छह बजे के करीब श्रीनगर के बटशाह चौक इलाके में फायरिंग से बवाल मच गया। सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय युवकों में झड़प के बाद फायरिंग हुई, जिसमें दो युवक जख्मी हो गए। श्रीनगर के कई और इलाकों में भी फायरिंग की घटना हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed