फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kashi may Get Rajdhani, Duronto and Demu Trains

मोदी की काशी को आज क्या क्या देंगे रेल मंत्री?

Thu, 25 Feb 2016 12:02 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Kashi may Get Rajdhani, Duronto and Demu Trains

बनारस के लोगों को पूरी उम्मीद है कि नए रेल बजट में काशी पर ‘प्रभु’ की कृपा होगी। वाराणसी सिटी और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के प्रस्ताव को नए रेल बजट में मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


दोनों ही स्टेशनों को सैटेलाइट स्टेशनों के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा बजट में राजधानी, दूरंतो और डेमू ट्रेन का तोहफा भी मिल सकता है।

गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु जब सदन में नया रेल बजट पेश करेंगे तो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के लोगों की निगाहें उन पर होंगी। रेल मंत्री ने पहले ही वाराणसी सिटी (चौकाघाट) और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को कैंट रेलवे स्टेशन के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन


वाराणसी सिटी के विस्तारीकरण का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा चुका है। 12 करोड़ रुपये से यहां पांच नए प्लेटफार्म का निर्माण होना है। साथ ही दो नई वाशिंग लाइन भी बननी है। उम्मीद है नए बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकता है राजधानी ट्रेनों का तोहफा

Kashi may Get Rajdhani, Duronto and Demu Trains

इसी प्रकार वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूरंतो की सौगात मिल सकती है। साथ ही वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट का विद्युतीकरण होने के बाद बनारस को राजधानी ट्रेनों का तोहफा भी प्रभु दे सकते हैं।

दिल्ली से भुवनेश्वर और सियालदाह के लिए दो राजधानी ट्रेनें फिलहाल इलाहाबाद से मुगलसराय होते हुए जाती है। वाराणसी-इलाहाबाद रूट के विद्युतीकरण के बाद पूरी उम्मीद है कि इनमें से एक ट्रेन इलाहाबाद-वाराणसी-मुगलसराय रूट के लिए डायवर्ट की जा सकती है।

नए रेल बजट में औड़िहार-भटनी वाया मऊ रूट के विद्युतीकरण और दोहरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही वाराणसी से जौनपुर के लिए नई डेमू ट्रेन की सौगात भी सुरेश प्रभु दे सकते हैं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पहले ही कह चुके हैं वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में रेल के नेटवर्क को मजबूत और सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed