{"_id":"524c3c9f49ffe949fa57722e356643e8","slug":"kasab-tried-to-end-life-in-jail-sought-forgiveness-for-26-11-r-r-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब पर गृह मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कसाब पर गृह मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
26/11 हमले में पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कसाब ने फांसी से पहले अपनी 'भूल' के लिए माफी की मांग की थी।
विज्ञापन
पाटिल ने बताया कि कसाब की अजीब आदतें थी। वह रात में अपने सेल में इधर उधर घूमता रहता था और पूरे दिन सोता था। उसके मुंह से बदबू आती थी और बिना बात के हिंसक हो जाता था। कभी-कभी वह सुरक्षा गार्ड्स के साथ अपने जूडो कौशल को दिखलाता था। उसने एक बार अपने बेडशीट को फाड़ दिया और उससे आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि सुरक्षा गार्ड्स ने उससे वह फटा कपड़ा छीन लिया था।
विज्ञापन
दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी
पाटिल ने बताया कि जब उसे जब फांसी के लिए ले जाया जा रहा था तब वह बहुत डरा हुआ था और उसने माफी भी मांगी थी। उसने माफी मांगते हुए कहा था कि मुझे माफ कर दो, मेरी छोटी बहनें हैं, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।
विज्ञापन
कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी दी गई थी। यह पहला मौका है जब कसाब की फांसी और उसके जेल में रहने को लेकर किसी ने कोई औपचारिक बयान दिया हो।
कसाब की फांसी की प्रकिया को गृह मंत्रालय ने 'ऑपरेशन X' का नाम दिया था। इस ऑपरेशन की गुप्तता को बनाए रखने के लिए, उन पुलिस अधिकारियों के फोन मुंबई जेल में ही जमा करा लिए गए थे, जो कसाब को मुंबई जेल से पुणे जेल लेकर जा रहे थे।