फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka women commission opposed the 'kiss of love', called it uncivilised.

महिला आयोग ने कहा, अश्लील है KISS OF LOVE

Wed, 26 Nov 2014 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Nov 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
karnataka women commission opposed the 'kiss of love', called it uncivilised.

'किस ऑफ लव' पर चल रही बहस में अब कर्नाटक महिला आयोग भी कूद पड़ा है। आयोग ने जगह-जगह, गलियों और चौराहों में होने वाले 'किस ऑफ लव' कार्यक्रमों को असभ्यता करार दिया है।

विज्ञापन


इसी महीने के अंत में मैसूर में 'किस ऑफ लव' का आयोजन प्रस्तावित था, महिला आयोग ने जिसका विरोध किया है। आयोग उसे रोकने की पूरी कोशिश में भी जुट गया है।

'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला आयोग की अध्यक्षा मंजुला मानसा ने राज्य के गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर 'किस ऑफ लव' जैसे आयोजन के लिए अनुमति न देने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस कमिश्नर को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम महिलाओं पर अत्याचार है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों में महिलाओं को बहुत ही भद्दे तरीके से दिखाया जाता है जो ठीक नहीं है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को राज्य की संस्कृति के खिलाफ भी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों जैसा है 'किस ऑफ लव'

karnataka women commission opposed the 'kiss of love', called it uncivilised.

कर्नाटक महिला आयोग चेयरपर्सन मुजुला ने आगे कहा कि 'किस ऑफ लव' को दीवारों अंदर ही ठीक है इसे प्रचार का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें इसे जानवरों जैसा व्यवहार करार दिया है। मंजुला ने कहा कि इंसान जानवरों से अलग होते हैं।

वहीं इस मामले पर राज्य के गृहमंत्री केजे जॉर्ज ने कहा है कि वह प्रोटेस्ट के नाम पर किसी प्रकार की अश्लीलता बर्दास्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृ‌ति के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन कानून के दायरे रहकर जो प्रदर्शन करना चाहें वो कर सकते हैं। सरकार के इस रुख 'किस ऑफ लव' के आयोजकों में काफी निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed