फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka leader honours two donkeys for loyalty

नेताजी ने गधों को दिया वफादारी का पुरस्कार

Wed, 07 Jan 2015 04:10 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
karnataka leader honours two donkeys for loyalty

कुत्तों की स्वामीभक्ति की तारीफ का चलन बहुत पुराना है, पहली बार गधों की स्वामीभक्ति की तारीफ हुई है। तारीफ किसी और ने नहीं बल्कि एक आला नेता ने की है। नेताजी कर्नाटक की एक क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


कन्नड़ चालुवेली वटल पक्ष के अध्यक्ष वटल नागराज ने मंगलवार को दो गधों को कठिन परिश्रम, स्वामीभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और आज्ञाकारिता के लिए सम्मानित किया। गधों को 'राज्योत्सव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नागराज ने कहा, 'मैंने सभी पालतू जानवरों को सम्मानित करने के फैसला किया है। गधे, कुत्ते, भैंसे, गाय और बैल आदमी से भी अधिक वफादार हैं। वे आदमी से भी अधिक मेहनती, अनुशासित और आज्ञाकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार भी देती है ऐसा ही पुरस्कार

karnataka leader honours two donkeys for loyalty

नागराज कर्नाटक की चामराजनगर सीट से विधायक भी रह चुके हैं। कर्नाटक सरकार हर वर्ष एक नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों को 'राज्योत्सव पुरस्कार' से सम्मानित करती है। एक नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

नागराज उसी पुरस्कार की तर्ज पर जानवरों को पुर‌स्कृत करते हैं। उन्होंने अपने पुरस्कार का नाम भी 'राज्योत्सव पुरस्कार' ही रखा है। मंगलवार को पुरस्कार समारोह में गधों को पहले नहलाया गया और फिर कपड़े पहनाए गए। नागराज ने उसके बाद उन्हें माला पहनाई।

पुरस्‍कार समारोहों में जैसे नामचीन हस्तियों को शॉल भेंट की जाती है, वैसे ही गधों को शॉल भेंट की गई। उन पर गुलाब की पंखुड‌़िया बरसाई गईं। इस अवसर पर मौजूद दर्शकों ने तालियां बजा कर गधों का स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed