फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka governor gave controversial statement at girls fashion

लड़कियों की लिपस्टिक से गवर्नर को परेशानी, दिया विवादित बयान

Sat, 09 Jan 2016 11:27 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
karnataka governor gave controversial statement at girls fashion

कॉलेज जाने वाली लड़कियों के फैशन को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बेहद विवादित बयान दिया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कहा है कि कॉलेज में पढ़ने जाने वाली लड़कियों को फैशन करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


बंगलुरू में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राज्यपाल वजुभाई ने कहा कि लड़कियों को यह सोचना चाहिए कि वे कॉलेज में पढ़ने जा रही हैं या किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं, इसलिए उन्हें लिपस्टिक लगाकर या आईब्रो बनाकर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लड़के और लड़कियां हालांकि समान रूप से बुद्धिमान होते हैं पर लड़कियां पढ़ाई में लड़कों के मुकाबले ज्यादा गंभीर होती हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कॉलेज जाते समय वे फैशन करके जाएं, ये कोई फैशन परेड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान पर महिलाओं ने जताया विरोध

karnataka governor gave controversial statement at girls fashion

कर्नाटक के राज्यपाल के इस बयान का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता बरखा शुक्ला सिंह ने राज्यपाल के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राज्यपाल को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसे बयानों पर।

महिला संगठनों और छात्रों ने उनके बयान को रूढ़िवादी बताया और कहा कि फैशन करना हर किसी की व्यक्तिगत पसंद-नापसंद का मामला है। छात्राओं ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे राज्यपाल अभी तक प्राचीन युग में ही जी रहे हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि अब परीक्षाओं में 90 से 95 फीसदी अंक लाना सामान्य बात हो गई है। जिस समय हम लोग पढ़ते थे, तब तीन साल के नंबर जोड़कर भी इतने अंक नहीं आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed