फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka assembly election counting

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

Wed, 08 May 2013 12:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
karnataka assembly election counting

संसद के भीतर व बाहर विपक्ष के चौतरफा हमलों से जूझ रही कांग्रेस कर्नाटक से विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर सुखद संदेश की आस लगाए है। वहीं प्रदेश में तीन फाड़ हो चुकी भाजपा को चमत्कार की उम्मीद है।

विज्ञापन


बुधवार को घोषित होने जा रहे विधानसभा के चुनाव नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। एक्जिट पोल सर्वे के नतीजों से कांग्रेस बेहत उत्साहित है और नतीजे आने से पहले ही प्रदेश में नई सरकार बनाने की बात कहने लगी है।
विज्ञापन


कर्नाटक के चुनावी नतीजे यदि कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो संसद में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घिरी यूपीए सरकार के लिए यह संजीवनी के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की उम्मीद पाले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव बता देंगे कि कौन भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हराने के बाद अब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

दूसरी ओर भाजपा भी मानने लगी है कि कर्नाटक उसके हाथ से जा रहा है। पार्टी के एक नेता का कहना था कि भाजपा वहां तीन फाड़ हो चुकी थी, यही उसकी विफलता का बड़ा कारण बनने जा रहा है। येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी चुनाव में भाजपा को कम से कम दो दर्जन सीटों पर नुकसान पहुंचा रही है।


बहरहाल, प्रदेश की 224 सीटों में से 223 के नतीजे बुधवार को आ जाएंगे। एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की मौत होने से चुनाव रद्द कर दिया गया था। प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जनतादल सेक्युलर और येदियुरप्पा की पार्टी ने चुनाव को रोमांचक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed