फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnatak-election-congress

कर्नाटक उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Sat, 24 Aug 2013 08:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
karnatak-election-congress

कर्नाटक में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जनता दल (सेक्यूलर) को उसी के गढ़ में करारी शिकस्त दी है । कांग्रेस ने मांड्या और बंगलूरू ग्रामीण सीटें जनता दल (सेक्यूलर ) से खासे अंतर से जीत ली है।  

विज्ञापन


दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर थी। मांड्या सीट पर फिल्म अभिनेत्री राम्या ने जनता दल (एस) के पट्टराजू को 67,611 वोटों से हरा कर अपनी पहली जीत दर्ज की। पट्टराजू वोक्कालिग्गा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और मांड्या इसका गढ़ है।
विज्ञापन


बंगलूरू ग्रामीण सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जनता दल (सेक्यूलर ) की उम्मीदवार थीं लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के डी.के. सुरेश ने 1.37 लाख वोटों के भारी अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने मई में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बेंगलुरू ग्रामीण सीट छोड़ दी थी।

इस सीट पर उनकी पत्नी अनिता कुमारस्वामी को जिताने के लिए देवगौड़ा परिवार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

कुमारस्वामी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में यह सीट 1.3 लाख वोटों के भारी से अंतर से जीती थी। जनता दल (सेक्यूलर) के साथ अपने चुनावी समझौते की वजह से बीजेपी ने मांड्या और बंगलूरू ग्रामीण सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। हालांकि इन दोनों सीटों पर बीजेपी का कोई खास असर भी नहीं है।

मई में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार ने हाल में सौ दिन पूरे किए थे। इसके बाद लोकसभा की दो सीटों पर मिली जीत ने उसका आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है।


इन दोनों सीट पर मिली जीत से पार्टी में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की स्थिति और मजबूत हुई है। पार्टी में नेताओं का एक गुट मुख्यमंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं है। लेकिन इस जीत के बाद इसकी मुखरता कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed