फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Karishma files FIR against Husband Sanjay Kapoor and Mother In Law

करिश्मा कपूर ने पति-सास के खिलाफ लिखवाई FIR

Sat, 27 Feb 2016 03:25 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Karishma files FIR against Husband Sanjay Kapoor and Mother In Law

बॉलिवुड अदाकारा और कपूर खानदान की पोती करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और सास रानी सुरिंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


उन्होंने ये मामला दहेज उत्पीड़न को लेकर खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। करिश्मा ने संजय पर दहेज की मांग करने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। संजय और करिश्मा के बीच तलाक का केस पहले से ही चल रहा है।

इस मामले की सुनवाई बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रही है। जब से दोनों की शादी हुई है दोनों के बीच शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं रही है।

करिश्मा न अच्छी मां हैं न पत्नीः संजय

Karishma files FIR against Husband Sanjay Kapoor and Mother In Law

पहले दोनों आपसी रजामंदी से तलाक लेने को तैयार हो गए थे,लेकिन बाद में करिश्मा ने आरोप लगाया था कि संजय दोनों के बीच तय हुई रकम देने को तैयार नही है। इसके बाद नए सिरे से तलाक की अर्जी दी गयी है।

वहीं संजय ने करिश्मा पर न अच्छी पत्नी, न बहु और न ही अच्छी मां बन पाने का अरोप लगाते हुए केवल पैसे के लिए उनसे शादी करने का आरोप लगाया। इस मामले में आगामी तीन मार्च को जवाब दाखिल कर सकते हैं।

इसके साथ ही संजय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है कि केस की सुनवाई दिल्‍ली में की जाए क्‍योंकि उन्‍हें डर है कि रवि पुजारी गैंग उन पर हमला कर सकती है। गौरतलब है कि संजय कपूर दिल्ली के एक व्यवसायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed