फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kargil martyrs memorial for place

कारगिल शहीदों के स्मारक के लिए जगह जल्द

Sun, 27 Jul 2014 01:09 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 27 Jul 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kargil martyrs memorial for place

सरकार कारगिल युद्ध के शहीदों के स्मारक के लिए जगह का चुनाव जल्द कर लेगी। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस युद्ध की 15वीं बरसी पर कहा कि शहीदों की याद में भव्य स्मारक निर्माण के लिए जगह का चुनाव जल्द कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध की 15वीं बरसी पर शहीदों को याद करने के बाद जेटली ने कहा कि वह जल्द ही इंडिया गेट परिसर के नजदीक प्रिंसेस पार्क इलाके का दौरा करेंगे और इस संबंध में उचित फैसला लेंगे। उनके साथ सभी सेना प्रमुख रहेंगे।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि देश में एक ऐसे युद्ध स्मारक की जरूरत है, जिस पर सभी शहीदों का नाम खुदा हो। प्रिंसेस पार्क में युद्ध स्मारक बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह सबसे अच्छी जगह होगी। यह संसद भवन के पास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध स्मारक, संग्रहालय बनाने का इरादा

Kargil martyrs memorial for place

एक-दो दिन के भीतर इस जगह का चुनाव पक्का कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक के निर्माण में कुछ समय लगेगा क्योंकि हम इसे भव्य युद्ध स्मारक और संग्रहालय का रूप देना चाहते हैं।

जेटली ने कहा कि युद्ध स्मारक प्रिसेंस पार्क की जगह पर बनेगा क्योंकि एक तो इसके लिए यहां जमीन का बड़ा टुकड़ा उपलब्ध है और दूसरे यह म्यूजियम के लिए मुफीद है।

जैसे ही जगह का चुनाव पक्का हो जाएगा इसे सभी विभागों की मंजूरी भी मिल जाएगी। इस समय सैद्धांतिक तौर पर तो यही व्यवस्था बनी है। हालांकि युद्ध स्मारक बनने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed