{"_id":"691a3030524d870ad3cd0a1a16bbae58","slug":"kapil-sibbal-statement-on-justice-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा नहीं देनी थी तो जांच क्यों बैठाई: सिब्बल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सजा नहीं देनी थी तो जांच क्यों बैठाई: सिब्बल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने यौन उत्पीड़न के मामले में कथित दोषी जस्टिस एके गांगुली के खिलाफ महज सेवानिवृत्त होने के आधार पर आगे कार्रवाई नहीं करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शुक्रवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
कानून मंत्री ने कहा कि मुझे थोड़ी निराशा हुई है, क्योंकि संस्थान ने पाया है कि यौन संबंध बनाने के उकसावे की बात को सही पाया गया है और उसे मामले को आगे बढ़ाना चाहिए था।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि उनके विचार में प्रथम दृष्टया सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह से इस मामले को यह कहकर दबा दिया है कि शीर्षस्थ अदालत का मामले से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि वह अब न्यायाधीश नहीं हैं। इस तरह से यौन उत्पीड़न के मुद्दे को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
पढ़े: चौतरफा घिरे जस्टिस गांगुली पर शिकंजा कसना तय
सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की समिति ने जस्टिस गांगुली को एक विधि इंटर्न के खिलाफ अवांछित व्यवहार और यौन प्रकृति के आचरण का प्रथम दृष्टया दोषी पाया है।
करीब एक साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके जस्टिस गांगुली इस समय पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के प्रमुख हैं। उन पर एक इंटर्न ने पिछले वर्ष दिसंबर में दिल्ली के एक होटल के कमरे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि जस्टिस गांगुली ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
पढ़े: जस्टिस गांगुली दोषी, पर नहीं कर सकते हैं कार्रवाईः
याद रहे कि विधि इंटर्न ने एक ब्लॉग में यौन उत्पीड़न की घटना का उल्लेख किया था। मीडिया में आने के बाद चीफ जस्टिस पी.सदाशिवम् ने तीन न्यायाधीशों की समिति को आरोपों की सत्यता का पता लगाने का जिम्मा सौंपा था। उसी समिति ने इंटर्न के आरोपों की पुष्टि की है।