{"_id":"62e693842228f934b13970fc051fabe0","slug":"kanwal-bharti-is-getting-threat-from-ajam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवल भारती को आजम खां की धमकी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कंवल भारती को आजम खां की धमकी!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
दलित चिंतक कंवल भारती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर लेख लिखने के बाद उन्हें गिरफ्तार कराने वाले यूपी सरकार के मंत्री अब रासुका लगाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में भारती ने सरकार से दर्ज मामले वापस लेने की मांग की।
भारती ने कहा कि सरकारें धीरे-धीरे अभिव्यक्ति की आजादी पर तानाशाही रवैया अपना रही हैं। पहले महाराष्ट्र और अब यूपी में फर्जी मामले दर्ज करवा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ेः ये हैं कंवल भारती के फेसबुक कमेंट
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूपी सरकार में मंत्री आजम खां ने अपने मीडिया प्रभारी के माध्यम से अपनी ताकत का इस्तेमाल किया। अब वे अपने समर्थकों से रासुका लगाने की धमकी दिलवा रहे हैं।
प्रेसवार्ता में मौजूद जनमत के प्रधान संपादक रामजी राय के अलावा अनीता भारती, विमल थोराट समेत अन्य लेखकों ने कहा कि भारती एक जिम्मेदार नागरिक हैं।
उन्होंने जो लेख लिखा वह आज भी फेसबुक पर है। उसे देखकर साफ हो जाता है कि इनके ऊपर दर्ज मामले फर्जी हैं। उन्होंने मांग की है कि अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बंद किया जाए।
फेसबुक कमेंट डालने पर हुए गिरफ्तार
कंवल भारती को फेसबुक पर यूपी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
भारती के खिलाफ एक व्यक्ति ने कोतवाली में फेसबुक पर की गई टिप्पणी में धार्मिक उन्माद और वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।