फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kanvdion's entry ban in the city of Dehradun

हरिद्वार जाने वाले कांवडियों के लिए जरूरी है ये खबर

Sun, 14 Jul 2013 12:16 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanvdion's entry ban in the city of Dehradun

इस बार कांवड़िये देहरादून शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें रिंग रोड के जरिये शहर के एक छोर से दूसरे तक पहुंचाया जाएगा। वहीं मसूरी में कांवड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन


ऋषिकेश से भी कांवड़िये देवप्रयाग रूट पर नहीं जा सकेंगे। कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए कई अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी और स्पेशल पुलिस इंचार्ज नियुक्ति किए जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी ने सभी सर्किल ऑफिसर्स की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी।

हिमाचल बार्डर से आने वाले कांवड़ियों को शिमला बाईपास से दुधली होते हुए डोईवाला जाने दिया जाएगा।

दिल्ली रूट से ऋषिकेश पहुंचने वाली कांवड़ यात्रा के लिए देवप्रयाग रूट पर प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ रूट पर मटन-चिकन शॉप वालों को दुकान के शीशे काले रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि शहर में जबरन प्रवेश करने वाले कांवड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रिपल राइडिंग और वाहनों में डीजे ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा।

कांवड़ रूट पर पड़ने वाले सभी मीट शॉप के शीशे काले रखने होंगे। पुलिस मंत्र-श्लोक और स्वागत के होर्डिंग भी लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed