{"_id":"e42b362e-3865-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kanhaiyalal-gidwani-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श सोसाइटी घोटाला के आरोपी गिडवानी की मौत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आदर्श सोसाइटी घोटाला के आरोपी गिडवानी की मौत
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 27 Nov 2012 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श सोसाइटी घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक कन्हैयालाल गिडवानी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हर्ट में तकलीफ होने की शिकायत पर गिडवानी को शुक्रवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। 64 वर्षीय पूर्व कांग्रेस विधायक गिडवानी विवादास्पद आदर्श सोसाइटी के प्रमुख प्रमोटर थे। वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गिडवानी को सीबीआई ने कोलाबा में आदर्श सोसाइटी घोटाले में मार्च 2011 में गिरफ्तार किया था। गिडवानी पर घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए वित्तीय सलाहकार जेके जगियासी को सवा करो़ड रुपए देने का आरोप था। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने गिडवानी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन