फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kamat is habitual offender

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस ने कहा 'ये हैं आदतन अपराधी'

Sat, 08 Aug 2015 09:50 PM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Sat, 08 Aug 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
kamat is habitual offender

गोवा क्राइम ब्रांच ने अदालत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को भ्रष्टाचार में लिप्त आदतन अपराधी बताते हुए आरोप लगाया कि वह लुईस बर्जर घूसखोरी मामले में न केवल साजिश में शामिल थे बल्कि उन्होंने इसका लाभ भी लिया।

विज्ञापन


61 वर्षीय कामत की अग्रिम जमानत के जवाब में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्राइम ब्रांच ने आरोप लगाया कि कामत ने तब तक परियोजना की फाइल को लटकाए रखा जब तक कि उन्हें रिश्वत के पैसे नहीं मिल गए।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए कोर्ट से कामत को हिरासत में लेने की अनुमति भी मांगी। कोर्ट ने कामत को राहत देते हुए घूसखोरी मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम सुरक्षा 12 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी क्योंकि क्राइम ब्रांच ने याचिका के जवाब के लिए और वक्त मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 4 गिरफ्तारियां

kamat is habitual offender

हालांकि, क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को ही अपना जवाब दाखिल किया जिसमें कहा गया कि ‘कामत ने भारत के साथ-साथ गोवा की छवि भी खराब की है।’

क्राइम ब्रांच ने अपने जवाब में कहा, ‘आरोपी शाह कमेटी की रिपोर्ट और पब्लिक अकाउंट्स कमेटी में खनन घोटाले में गोवा के खनन उद्योग में हुई अवैध गतिविधियों में भी शामिल हैं।इससे पता चलता है कि वह आदतन अपराधी हैं जो भ्रष्ट कार्यों में लिप्त रहे हैं।

जांचकर्ताओं ने अदालत को दी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अलेमाओ को 40-50 लाख रुपए मिले थे जबकि इतनी ही रकम कामत को दो बार मिली थी।

गोवा पुलिस ने इसी मामले में आरोपी हवाला ऑपरेटर रायचंद सोनी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार, लुईस बर्जर घूसखोरी मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

सीबीआई जांच की जरुरत नहीं

kamat is habitual offender

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा है कि लुईस बर्जर घूसखोरी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की कोई आवश्यकता नहीं है।

पारसेकर ने कहा, ‘गोवा पुलिस की अपराध शाखा इस मामले में सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं उनके काम में दखल नहीं देने जा रहा हूं। इस मामले को सीबीआई को सौंपने का कोई विचार नहीं है।

यह मामला गोवा पुलिस द्वारा देखा जा रहा है और इसमें राज्य में ही चार्जशीट दायर की जाएगी।’ गौरतलब है कि गोवा पुलिस ने इस मामले में राज्य के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री चर्चिल अलेमाओ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed