फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kalyan singh likely to return in bjp during navratri

नवरात्र में हो सकती है कल्याण सिंह की घर वापसी

Wed, 17 Oct 2012 12:45 PM IST
बरेली/ब्यूरो
बरेली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Oct 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh likely to return in bjp during navratri

कभी भाजपा में फायर ब्रांड नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की इसी नवरात्र में घर वापसी होने जा रही है। भाजपा नेतृत्व की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। उमा भारती के गंगा यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने बदायूं रवाना होने से पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह नवरात्र में पार्टी में लौट रहे हैं, लेकिन तिथि तय नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि कल्याण की वापसी होते ही बरेली संभाग समेत पश्चिम यूपी की लोकसभा सीटों पर पार्टी के पक्ष में मजबूत समीकरण बन सकेंगे। लोध-किसान मतदाताओं में पैठ मजबूत हो सकेगी। आंवला और पीलीभीत सीट को बरकरार रखते हुए बरेली सीट पर खोई प्रतिष्ठा को फिर से पाने के आसार प्रबल होंगे। पार्टी शाहजहांपुर और बदायूं सीटों पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकेगी।
विज्ञापन


संघ परिवार इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी निगाह रखे हुए है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने के लक्ष्य से हर समीकरण को तर्कसंगत किया जा रहा है। अभी नहीं तो कभी नहीं के फार्मूले पर प्रत्याशियों के चयन से लेकर वोटों के संभावित ध्रुवीकरण तक के मद्देनजर काम जारी है। इसी लिहाज से पूर्व मुख्यमंत्री की घर वापसी का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में बरेली संभाग के मामलों में अत्यंत प्रभावी रहे पूर्व सांसद राजबीर सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का शामिल होना महज इत्तेफाक नहीं है। यह होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व की कार्ययोजना का हिस्सा है।


माह भर पहले तक जिस बदायूं और शाहजहांपुर के लिए भाजपा नेतृत्व को मजबूत उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, वहीं अब बदलते समीकरण में यहां से कई कद्दावर राजनीतिक चेहरे प्रत्याशी बनने के लिए संपर्क साधने लगे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने भी कहा है कि कल्याण सिंह के आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर काफी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed