फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kailash Vijayvargiya slams writers for remaining silent on Nirbhaya case verdict

निर्भया कांडः क्यों मौन है अवार्ड वापसी गिरोह?

Sun, 20 Dec 2015 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya slams writers for remaining silent on Nirbhaya case verdict

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निर्भया गैंगरेप केस में दोषी नाबालिग की रिहाई पर साहित्यकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साहित्यकारों को सम्मान लौटाने वाले गिरोह करार दिया है।

विज्ञापन


कैलाश ने साहित्यकारों पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अब अवार्डवापसी गिरोह चुप्पी क्यों साधे हुए है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है। विजयवर्गीय ने ये बात ट्वीट करके की है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अब साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है क्या या कोई चुनाव नहीं चल रहा है जो वो लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें देश को जवाब देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‌निर्भया की मां ने लगायी इंसाफ की गुहार

Kailash Vijayvargiya slams writers for remaining silent on Nirbhaya case verdict

गौरतलब है कि निर्भया गैंगरेप केस के दोषी नाबालिग को रिहा किया जा रहा है। इस रिहाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे निर्भया के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था,लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

साथ ही पुलिस ने उन्हें में इंडिया गेट के बजाया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की ‌इजाजत दी है। मामले पर इससे पहले रिहाई रोकने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने अर्जी दी थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। वहीं, निर्भया की मां ने अर्जी पर कहा कि आज दोषी छूट जाएगा, तो फिर सुनवाई का क्या मतलब होगा।

अगर रिहाई रूकवानी थी तो दिन में कोशिश की जाती। रात में सुनवाई सिर्फ देश के दुष्मनों के लिए हो सकती है, देश की बेटी को इंसाफ देने के लिए नहीं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की आशंका के बीच इंडिया गेट पर धारा 144 लगा दी है। लोगों को वहां जुटने से मना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed