फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kailash vijayvargiya slams Shahrukh Khan

'शाहरुख रहते हिंदुस्तान में, मन पाकिस्तान में'

Tue, 03 Nov 2015 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kailash vijayvargiya slams Shahrukh Khan

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के देशप्रेम पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सवाल उठा दिए हैं। विजयवर्गीय ने कहा है कि शाहरुख रहते भारत में हैं पर उनका मन पाकिस्तान में है।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने एक के बाद एक पांच ट्वीट कर शाहरुख को अपने निशाने पर लिया। इसके जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कैलाश के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां कमाती हैं, पर उन्हें भारत में असहिष्णुता नजर आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने अपने दूसरे ट्वीट में शाहरुख पर हमला बोलते हुए कहा, 'यह देशद्रोह नहीं तो क्या? भारत संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने को है, पाक समेत सभी भारत विरोधी ताकते इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही हैं। भारत मे असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख का 'असहिष्णुता का राग' पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है।


क्यों मचा शाहरुख पर बवाल

Kailash vijayvargiya slams Shahrukh Khan

उन्होंने मुंबई बम धमाकों का भी जिक्र किया और ट्वीट किया, 'जब 1993 में बॉम्बे में सैंकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख खान कहां थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरख कहां थे?

आज सारी दुनिया भारत व उसके नेतृत्व का मान कर रही है, ऐसे में यहां असहिष्णुता बढ़ने की बात करना, दुनिया के समक्ष भारत को कमजोर करना होगा।

शाहरुख खान ने 50वें जन्मदिन पर एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। किंग खान ने 'बढ़ती असहिष्णुता' और फिल्मकारों, वैज्ञानिकों एवं लेखकों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने पर कहा कि वह 'प्रतीकात्मक रुख' के तौर पर अपना पुरस्कार लौटाने में नहीं हिचकेंगे लेकिन उनको महसूस होता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed