{"_id":"0a75417a-5ee1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"juvenile-accused-of-delhi-gangrape-and-principal-present-in-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः नाबालिग आरोपी व प्रिंसिपल की पेशी आज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः नाबालिग आरोपी व प्रिंसिपल की पेशी आज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप मामले में गिरफ्तार नाबालिग आरोपी और उसके स्कूल के प्रिंसिपल की मंगलवार को दूसरी बार जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेशी होगी। कोर्ट आरोपी के उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी पिछली पेशी में ये साबित करने में नाकाम रहा था कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। कोर्ट नाबालिग आरोपी के उम्र के दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं है।
ये दस्तावेज पिछले सप्ताह बदायूं स्थित स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से पेश किए गए थे। कोर्ट ने प्रिंसिपल से मंगलवार तक जुवेनाइल की उम्र से जुड़े और दस्तावेजों को दोबारा पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 दिसंबर की रात चलती बस में गैंगरेप और हत्या के मामले के कुल छह आरोपियों में यह नाबालिग आरोपी भी शामिल है। आरोपी ने यूपी के बदायूं स्थित स्कूल से प्राइमरी तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
21 दिसंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद इस नाबालिग आरोपी ने दावा किया कि उसकी उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद कोर्ट ने स्कूल के प्रिंसिपल को तलब करके आरोपी के वास्तविक उम्र निर्धारण को लेकर मदद करने की बात कही थी।