{"_id":"7fb17ea0-702e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"justice-katju-said-pakistan-a-fake-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस काटजू ने पाकिस्तान को कहा 'फर्जी देश'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जस्टिस काटजू ने पाकिस्तान को कहा 'फर्जी देश'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मारकंडेय काटजू ने पाकिस्तान को एक 'फर्जी देश' करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इसे अंग्रेजों ने कृत्रिम तरीके से बनाया था, जिसका आधार 'दो राष्ट्रों' का एक फर्जी सिद्घांत था।
विज्ञापन
काटजू ने कहा कि 15 से 20 सालों में भारत और पाकिस्तान एक हो जाएंगे और मजबूत, शक्तिशाली, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक मानासिकता वाली सरकार सत्ता में आएगी।
एक पैनल चर्चा में जस्टिज काटजू ने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं है। अंग्रेजों की नीति थी-फूट डालो और राज करो। इस आधार पर ही उन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों को ये समझना चाहिए के वे गरीब मुल्क हैं और युद्घ एक खर्चीला काम है।
विज्ञापन
काटजू ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को युद्घ जैसी चीजों पर खर्च करने के बजाय अपने लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए सोचना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया द्वारा दोनों देशों में फैलाए जा रहे युद्घ के उन्माद की निंदा की।
विज्ञापन