फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   judge jt utpat has transferred to pune

शाह को फटकारने वाले जज का तबादला

Thu, 26 Jun 2014 02:07 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
judge jt utpat has transferred to pune

सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे विशेष सीबीआई जज का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन


सीबीआई के विशेष जज जेटी उटपट का तबादला पुणे कर दिया गया है। संयोगवश अदालत में पेश न होने को लेकर उत्पत ने ही अमित शाह को कड़ी फटकार लगाई थी।

बार बार बच रहे थे शाह

judge jt utpat has transferred to pune

जज का अम‌ित शाह के वकील से कहना था क‌ि आप बार बार छूट का आवेदन लेकर आ जाते हैं जबक‌ि इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं द‌िया जाता है।


जेटी उटपट के तबादले के बाद अम‌‌ित शाह को आरोप मुक्त करने की याच‌िका पर सुनवाई 2 जुलाई तक के ल‌िए स्थग‌ित कर दी गई है।

इससे पहले अदालत ने छूट के आवेदन को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई चार जुलाई के लिए निर्धारित की था। छह जून को भी अदालत ने सुनवाई की तारीख आगे की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैत‌िक व्यस्ताओं के तहत नहीं हो रहे हाज‌िर

judge jt utpat has transferred to pune

शाह के आवेदन में कहा गया है कि दिल्ली में राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से वह अदालत में हाजिर नहीं हो पा रहे हैं।

सीबीआई के मुताबिक नवंबर, 2005 में लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने वाले गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी कौसर बी का हैदराबाद से महाराष्ट्र के सांगली जाते वक्त गुजरात के आतंकवादी निरोधक दस्ते ने अपहरण कर लिया था और गांधीनगर के नजदीक फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था।

इस मुठभेड़ के गवाह तुलसीराम प्रजापति को 2006 में गुजरात पुलिस ने बनासकांठा के एक फर्जी मुठभेड़ में मार डाला था। यह मामला गुजरात से मुंबई भेज दिया गया था। इस मुठभेड़ में शाह के हाथ होने के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed