फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   journalist's Jagendra family left food and water

पत्रकार जगेंद्र के परिवार ने छोड़ा अन्न-जल, 'मंत्री को करो बर्खास्त'

Mon, 15 Jun 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुटार (शाहजहांपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खुटार (शाहजहांपुर) Updated Mon, 15 Jun 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
journalist's Jagendra family left food and water

पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में हत्यारोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बर्खास्तगी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पत्रकार के पुत्रों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर रविवार को जगेंद्र का पूरा परिवार रविवार सुबह घर के पास ही पेड़ के नीचे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गया। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।

विज्ञापन


अनशन पर बैठने वालों में जगेंद्र सिंह के पिता सुमेर सिंह, पुत्र राहुल सिंह, राजन सिंह, पुत्री रचना देवी, पत्नी सुमन सिंह और बहन लवली सिंह शामिल हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि चारों मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। जगेंद्र के पुत्र राहुल ने आरोप लगाया कि उन लोगों को लालच और धमकी देने वाले खुलेआम उनके घर के आसपास घूम रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे साफ है कि सरकार और पुलिस हर हालत में राममृर्ति सिंह वर्मा को बचाना चाहती है और परिवार के लोगों को भयभीत कर राजीनामा कराना चाहती है। परिवार के लोगों के साथ नगर के तमाम लोग भी अनशन स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का पूर्व सांसद पर उतरा गुस्सा

journalist's Jagendra family left food and water

अनशन स्थल पर पिता सुमेर सिंह ने कहा कि पुत्र के अंतिम संस्कार के दिन विधायक शकुंतला देवी ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद और परिवार के लोगों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री से दिलाने का वायदा किया था। वहीं शनिवार को विधायक के पति पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार उनके घर आए और राज्यमंत्री को निर्दोष करार देते हुए उनके बेटे जगेंद्र सिंह के बारे में अभद्र टिप्पणी की।

बकौल सुमेर सिंह, पूर्व सांसद ने उनके पुत्र की मौत पर सियासत सपा नेतृत्व की नजरों में अपने नंबर बढ़ाने और अपना वजूद बनाए रखने के लिए की। सच्चे पत्रकार की मौत पर इस तरह की घिनौनी राजनीति से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है।

पत्नी मदद की बात करती है और पति पूर्व सांसद उनके पुत्र को गलत बताते हैं। इससे साफ है कि सपा नेता उन लोगों को बरगलाकर और झूठे आरोप लगाकर खुद का कद ऊंचा करने का प्रयास कर रहे हैं।

डीएम का वक्तव्य दुर्भाग्यपूर्ण

journalist's Jagendra family left food and water

आईजी (नागरिक सुरक्षा) अमिताभ ठाकुर की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने डीएम शुभ्रा सक्सेना के पत्रकार जगेंद्र के परिवार से मिलने के आग्रह पर दिए वक्तव्य को दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक निर्ममता का सबूत बताया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नूतन ने कहा है कि शनिवार को वह आईजी अमिताभ ठाकुर के साथ खुटार जाकर जगेंद्र के परिवार से मिली थीं।

परिवार वालों से दोनों ने मौजूदा स्थिति, विवेचना और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। परिवार के लोगों ने इस पर असंतोष जताया और सीबीआई जांच, आर्थिक सहायता की मांग की। बाद में अमिताभ और नूतन ने घटनास्थल का भी निरीक्षण और आसपास के लोगों से बात करके यह निष्कर्ष निकाला कि आग पुलिस के घर में अंदर घुसने के बाद लगी। इतना ही नहीं पुलिस जिस मुकदमे में जगेंद्र की गिरफ्तारी करने गई थी वह भी झूठा था।

बकौल नूतन, इसके बाद वे दोनों डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिले और उनसे एक बार खुटार जाकर जगेंद्र के परिवार से मिल लेने का निवेदन किया। इस पर डीएम ने कहा कि एसडीएम मौके पर गए थे। यह काफी है। वैसे भी यह विवादित मामला है। इसमें दो तरह की बातें कही जा रही हैं। अगर वह मौके पर गईं तो वह भी विवादित हो जाएंगी।

मुआवजे के बारे में भी डीएम ने कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया। नूतन ने डीएम के इस वक्तव्य को दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक निर्ममता का सबूत बताया है।

मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा

journalist's Jagendra family left food and water

आईजी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर मुझसे मिलने आई थीं। जगेंद्र के परिवार से मिलने के सवाल पर  मैंने यही कहा कि प्रशासन के अधिकारी लगातार परिवार वालों से संपर्क बनाए हुए हैं।

वहां के हालात की रिपोर्ट भी मुझे दे रहे हैं। जरूरत महसूस होने पर मैं खुद भी वहां जाऊंगी। दरअसल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस का ही काम रह गया है। वह जल्द से जल्द जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। नूतन ठाकुर को मुझपर वेवजह का आरोप नहीं लगाना चाहिए।

-शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी शाहजहांपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed