फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jolly apologises for protest outside shoma's residence

जॉली ने महिला आयोग से मांगी माफी

Wed, 04 Dec 2013 12:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
jolly apologises for protest outside shoma's residence

तहलका के महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न मामले में इस्तीफा दे चुकी पूर्व मैनेजिंग एडीटर शोमा चौधरी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेता विजय जॉली आखिरकार मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बर्ताव पर शर्मिंदगी जाहिर करते हुए महिला आयोग से माफी मांगी।

महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने बताया कि जॉली ने आयोग से कहा है कि घटना से आक्रोशित होकर उन्होंने शोमा चौधरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी थी, लेकिन इसके लिए वे शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन


आयोग ने जॉली से पूछताछ पर संतोष जाहिर किया है। साथ ही यह भी कहा है कि उन्होंने आक्रोशित होकर यह कृत्य किया या यह पहले से सोची समझी साजिश थी इसका पता लगाना जरूरी है। इसलिए पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर आयोग की नजर लगातार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयोग में पेश होने से कन्नी काट रहे जॉली के असहयोगात्मक रवैये से नाराजगी जताते हुए महिला आयोग ने पूछताछ के लिए बुलाने को पुलिस की मदद लेने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed