{"_id":"dd518f42-c7b2-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"john-abraham-s-madras-cafe-actress-leena-maria-paul-arrested-in-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण की अभिनेत्री लीना 19 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दक्षिण की अभिनेत्री लीना 19 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार
नई दिल्ली
Updated Wed, 29 May 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के एक बैंक के साथ 19 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रही दक्षिण भारत की मशहूर सिने तारिका लीना मारिया पॉल को दिल्ली में धर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को उसे यहां के फॉर्म हाउस से तब गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने दोस्त चंद्रशेखर उर्फ बालाजी के साथ भागने की जुगत कर रही थी।
दिल्ली पुलिस और चेन्नई क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त अभियान में दोनों को अपने चंगुल में ले लिया।
खास बात यह कि मौके से नौ महंगी कारें और 81 कीमती घड़ियां भी जब्त की गई हैं। ये लोग चार लाख रुपये हर महीने अपने घर का किराया दे रहे थे।
लीना की गिरफ्तारी दक्षिण दिल्ली के एक फॉर्म हाउस से हुई। चेन्नई पुलिस ने इसी साल मार्च में दोनों के खिलाफ चेन्नई में 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश) और धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
लीना और उसे मूलत: बंगलूरू निवासी दोस्त ने कैनरा बैंक से 19 करोड़ रुपये का लोन मांगा था। लोन लेते समय बालाजी को एक आईएएस ऑफिसर के रूप में प्रोजेक्ट किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 12 मई से ही लीना अपने दोस्त बालाजी के साथ इस फार्म हाउस में छिपी थी। पुलिस ने यहां से चार निजी सुरक्षा गार्डों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास मौजूद चार हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस ने वह दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं जो उन्होंने टनेंट वैरिफिकेशन फॉर्म जमा करते हुए पेश किए थे।
मालूम हो कि लीना दक्षिण भारत के जाने-माने कलाकर मोहनलाल के साथ ‘श्रेड चिलीज’ नाम की फिल्म में काम कर चुकी है।
-----
ये मिली गाड़िया : लैंड क्रूजर, लैंड रोवर, बीएमडब्लू, रॉल्स रॉयस और अन्य।
----
दुबई में हुई स्कूलिंग
लीना मूल रूप से कोचि की रहने वाली है। वह अभिनेता जॉन अब्राहम के मद्रास कैफे प्रोजेक्ट से भी जुड़ी है। वह बीडीएस स्नातक है और उसकी स्कूलिंग दुबई से हुई है। उसके पिता एक इंजीनियर हैं और दुबई में ही रहते हैं।