फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jnsailab in INLD Dalit Sammelan

इनेलो के दलित सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 23 Sep 2013 12:06 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jnsailab in INLD Dalit Sammelan
कुरुक्षेत्र में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार लूट और झूठ की सरकार है। पिछले साढ़े आठ वर्ष के शासनकाल में चतुर्थ श्रेणी की एक भी नियमित सरकारी नौकरी पर भर्ती नहीं की गई। ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर गरीब और दलितों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर सबसे पहले सरकारी विभागों में ठेका प्रथा खत्म करके गरीब और दलितों को शोषण से छुटकारा दिलाया जाएगा। अरोड़ा स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में हलका थानेसर के इनेलो एससी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलदेव वाल्मीकि ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में नील्लोखेड़ी के विधायक एवं इनेलो एससी प्रकोष्ठ के प्रभारी मामू राम गोंदर व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम कुमार कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में दलित समाज की ओर से अशोक अरोड़ा, बलदेव वाल्मीकि, विधायक मामूराम गोंदर व राम कुमार कश्यप को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में इतना अधिक जनसैलाब उमड़ा की कार्यकर्ता सम्मेलन से एक विशाल जलसे का रूप धारण कर लिया। आयोजकों द्वारा सम्मेलन के लिए निर्धारित पंजाबी धर्मशाला का हाल छोटा पड़ गया, जिस कारण काफी लोग बाहर खड़े रहे। इस सम्मेलन में दलित समाज से संबंधित महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्मेलन के आयोजक एवं एससी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान चंद्रभान वाल्मीकि, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर लालचंद वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव जितेंद्र वाल्मीकि, डॉ. जीत सिंह शेर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम कुमार कश्यप, शहरी प्रधान ऋषि रंगा, नगर पार्षद डॉ. ओमप्रकाश ओपी, नरेंद्र मेहरा, ईश्वर फतेहपुरिया, दीपक वाल्मीकि, शिव चरण बोहत, सेवा राम बालू सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, हलका प्रधान ओमप्रकाश हथीरा, जिला इनेलो प्रवक्ता रामपाल शर्मा, रेखा बाल्मीकि, विनोद पंच, मांगेराम सरपंच, बोहती देवी, सुरजीत कुमार सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।

अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ का नारा देकर वोट बटोरने वाली कांग्रेेेस के सत्ता में आते ही कांग्रेस का हाथ गरीब के गले पर पहुंच जाता है। कांग्रेसी पूंजीपतियों की संपत्ति जहां कई गुणा बढ़ती है वहीं गरीब का कर्जा बढ़ता है।


सरकार की शिक्षा नीति की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीब के बच्चे पढ़ते हैं उन्हें शिक्षा न देकर रोजगार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में दलितों की हालत बड़ी खराब है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन हालात पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे है। सरकार न्याय दिलवाने में सबसे पीछे है। जहां देश में दलितों को न्याय मिलने की रेशों 33 प्रतिशत है वहीं प्रदेश में केवल मात्र 13 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed