फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jitan ram manjhi statement on marital age

मुख्यमंत्री ने बताया, क्या है शादी की सही उम्र?

Tue, 14 Oct 2014 07:35 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
jitan ram manjhi statement on marital age

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शादी की उम्र को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की ‘आश्रम व्यवस्था’ के अनुसार शादी की उम्र 25 साल ही होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमाम स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और कुपोषण से छुटकारा पाने के लिए इस उम्र को सही ठहराया। बता दें कि वर्तमान में लड़कियों के लिए शादी की उम्र 18 और लड़कों के लिए 21 वर्ष तय है।
विज्ञापन


मांझी ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम से इतर मीडिया से कहा, मेरे अनुसार ‘आश्रम व्यवस्था’ की राह पर चलते हुए लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए शादी की उम्र बढ़ाकर 25 साल कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांझी ने दिया शास्‍त्रों का हवाला

jitan ram manjhi statement on marital age

मांझी ने कहा कि पारंपरिक तौर पर ‘आश्रम व्यवस्था’ में मानव जीवन को उम्र के हिसाब से चार भागों में बांटा गया है। इसमें 24 साल तक ब्रह्मचर्य, 24 से 48 तक ग्रहस्थ, 48 से 72 के बीच वानप्रस्थ और 72 वर्ष की आयु के बाद संन्यास लेने के मानक बनाए गए हैं।

मांझी ने कहा शास्त्रों में बताए गए उम्र के इस बंटवारे का अनुसरण न करने के चलते ही बीमारियां, जनसंख्या विस्फोट और कुपोषण जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आज के दौर में एक औसत इंसान की लंबाई सात फीट से घटकर पांच फीट क्यों हो गई है? 70 वर्षीय मांझी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह इस उम्र में भी कोई दवा नहीं लेते हैं क्योंकि उन्होंने 25 वर्ष की आयु के बाद शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed