{"_id":"8e7d25d63bc57996ce868feaa936c7e6","slug":"jitan-ram-manjhi-formed-new-political-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ की तर्ज पर मांझी का नया मोर्चा ‘हम’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘आप’ की तर्ज पर मांझी का नया मोर्चा ‘हम’
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल की ‘आप’ की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में ‘हम’ (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) नाम से अपना अलग मोर्चा बना लिया है। शनिवार को ‘बिहार बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन’ में मांझी ने अपने नए मोर्चे का ऐलान किया। इस मौके पर मांझी गुट के सभी पूर्व मंत्री व विधायक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
करीब छह घंटे तक मांझी ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए सनसनीखेज आरोप भी लगाए। मांझी ने कहा कि उनके हटने पर नीतीश कुमार ने दिल्ली स्थित बिहार निवास को गंगा जल से धुलवाया है।
विज्ञापन
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें केवल सात से 19 फरवरी तक ही काम करने का मौका मिला। इसके अलावा बाकी समय वह रिमोट ही बने रहे। उन्होंने कहा कि वह 16 मार्च से ‘बिहार बचाओ यात्रा’ के राज्यव्यापी अभियान पर निकलेंगे और जनता को बताएंगे कि उन्हें किस प्रकार काम करने से रोका गया।
विज्ञापन
यह यात्रा मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। 17 अप्रैल को गांधी मैदान में ‘गरीब स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मांझी सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र्र सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार में भ्रष्ट अफसरों का मनोबल बढ़ गया है। कार्यक्रम में जगदीश शर्मा, वृषण पटेल, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी समेत जदयू के सभी बागी विधायक उपस्थित रहे।