मंच पर भाषण के दौरान बेहोश हुए राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद पुलिस लाइन में आयोजित 68वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते वक्त चक्कर आ जाने से बेहोश होकर गिर पड़े।
राज्यपाल डॉ. अहमद को मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की मदद से मंच से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेश कुमार के निर्देश पर डॉ. कुमार बागीश, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. दिलीप भगत और बी. के. सिन्हा के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने राज्यपाल के स्वास्थ्य की जांच की।
फिलहाल हालत सामान्य
चिकित्सकों ने अस्पताल में राज्यपाल के ब्लड प्रेशर आदि की जांच की। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। इसके बाद राज्यपाल को विश्राम के लिए राजभवन ले जाया गया।
उपायुक्त हर्श मंगला ने बताया कि झंडारोहण के दौरान भाषण भाषण देते वक्त चक्कर आ जाने से राज्यपाल बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान वह होश में आ गए। उन्होंने बताया कि राज्यपाल स्वस्थ है और राजभवन में विश्राम कर रहे हैं।