{"_id":"c4a445ca-1cf9-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"jethmalani-demands-resignation-to-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठमलानी ने मांगा गडकरी से इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेठमलानी ने मांगा गडकरी से इस्तीफा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गडकरी की कंपनी में कथित तौर पर धांधली को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वकील राम जेठमलानी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। इसके अलावा उन्होंने गडकरी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने को भी विरोध किया है।
विज्ञापन
जेठमलानी ने कहा कि अनिमितता के आरोप के बाद गडकरी को अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गडकरी के खिलाफ लगे आरोपों से पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम कमजोर हुई है। गौरतलब है कि जेठमलानी ने पहले भी चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल गडकरी के खिलाफ कोई सबूत पेश करते हैं तो वह केजरीवाल का साथ देंगे।
विज्ञापन