{"_id":"804f93a85dcba2aa3e760b60dababadd","slug":"jdu-slams-ashok-singhal-on-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिंघल ने खुद पांच बच्चे क्यों नहीं किए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सिंघल ने खुद पांच बच्चे क्यों नहीं किए'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हिंदू को पांच बच्चे पैदा करने की विहिप नेता अशोक सिंघल की सलाह जदयू को रास नहीं आई है।
विज्ञापन
पार्टी ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा है कि दूसरों को इस तरह की सलाह देने वाले सिंघल ने खुद अपनी सलाह पर अमल क्यों नहीं किया।
सिंघल ने कथित तौर पर हिंदुओं की घटती संख्या का हवाला देते हुए इस आशय की सलाह दी थी। हालांकि इससे पहले भी विहिप के एक नेता प्रवीण तोगड़िया भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं।
जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सिंघल की सलाह को बचकाना करार दिया। उन्होंने कहा कि विहिप ऊटपटांग तथ्यों के सहारे देश के वातावरण को खराब करना चाहती है।
विज्ञापन
त्यागी ने सवाल किया कि अगर हर हिंदू को पांच बच्चे पैदा करना इतना ही जरूरी है तो खुद सिंघल ने ऐसा क्यों नहीं किया।
उन्होंने कहा कि दूसरों को सलाह देने के बदले अगर सिंघल पहले ही ऐसा कर चुके होते तो लोगों को उनकी बात समझ में आती।