फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jdu issues show cause notice to bihar Ministers

शहीदों के अपमान पर घिरे जदयू के दो मंत्री

Mon, 12 Aug 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
jdu issues show cause notice to bihar Ministers

शहीद सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बिहार सरकार के दो मंत्री मुसीबत में घिर गए हैं।

विज्ञापन


अपमानजनक टिप्पणी से हुए राजनीतिक घाटे को पाटने में जुटी जदयू के अध्यक्ष शरद यादव ने दोनों मंत्रियों भीम सिंह और नरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है।

इन दोनों मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष के बयान का व्यक्तिगत रूप से खंडन करने और अपना बयान वापस लेने की व्यक्तिगत सलाह ठुकरा दी थी।

माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के सख्त रुख अपनाने के बाद दोनों ही मंत्री अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांग सकते हैं।

यादव ने दोनो मंत्रियों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘मैंने दोनों मंत्रियों के बयान टीवी पर देखे। यह बेहद गैरजरूरी, अपमानजनक और पार्टी की छवि को अकारण चोट पहुंचाने वाले थे। शहीदों का अपमान करने का हक किसी को नहीं है। फिर पहले से तय परंपरा के मुताबिक भी इन दोनों को बगैर मुख्यमंत्री से पूछे बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी। यह सीधे सीधे अनुशासनहीनता का मामला है।’
विज्ञापन


यादव ने कहा कि दोनों मंत्रियों को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। पार्टी इनके जवाब के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।

कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, ‘शहीदों के मामले में आप (मंत्री) की टिप्पणी पार्टी की नीति, आचार और कायदों के खिलाफ है। इससे न केवल पार्टी के सामने असहज स्थिति उत्पन्न हुई है, बल्कि पार्टी की साख को भी गहरा धक्का लगा है। खासतौर से राज्य मंत्रिमंडल का सदस्य होने के नाते ऐसी बयानबाजी और अधिक आपत्तिजनक है। अगले सात दिनों में आप स्पष्ट करें कि इसके लिए क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बयान वापस लेने और खेद जताने की सलाह न माने जाने से शरद इन दोनों मंत्रियों से बेहद नाराज हैं।

बीते दिनों पुंछ क्षेत्र में पाकिस्तानी हमले में पांच सैनिकों के शहीद हो जाने के मामले में दोनों मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

भीम सिंह ने शहीदों का शव लेने हवाईअड्डा नहीं पहुंचने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि जवान तो शहीद होने के लिए ही होते हैं। लोग सेना और पुलिस की नौकरी करने ही क्यों जाते हैं। सेना में जाने का मतलब ही शहादत के लिए तैयार होना होता है।


दूसरे मंत्री नरेंद्र सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इसके पीछे पाकिस्तान का कोई हाथ है।

नीतीश ने मांगी माफी
राज्य में हुई भारी फजीहत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों मंत्रियों के अपमानजनक बयान पर शहीदों के परिजनों से फिर से माफी मांगी है।

एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। नीतीश ने बेशर्म बयान देने वाले अपने दूसरे मंत्री भीम सिंह का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, इसलिए यह मामला खत्म हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed