फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decision on bjp jdu alliance may come in one week

गठबंधन बचाने को आगे आए लालकृष्ण आडवाणी

Wed, 12 Jun 2013 05:00 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
decision on bjp jdu alliance may come in one week

एनडीए गठबंधन टूटने और तीसरे मोर्च के गठन की कवायद की खबरों में बीच अब खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी गठबंधन बचाने के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन


आडवाणी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के संयोजक शरद यादव से फोन पर बात की है। सूत्रों की मानें तो फोन पर आडवाणी ने जदयू के दोनों नेताओं से एनडीए से अलग नहीं होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


इससे पहले शरद यादव ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग नेताओं की बयानबाजी पर ध्यान न दें।

शरद यादव ने कहा, 'दोनों दलों के बीच जिन मुद्दों पर मतभेद है, उनपर मिल-बैठकर बात की जाएगी और उन्हें निपटा लिया जाएगा। हालांकि ये गठबंधन बरकरार रहेगा।'

गौरतलब है कि जदयू के भाजपा के साथ गठबंधन में बने रहने पर संशय बना हुआ है। जदयू प्रवक्ता और सांसद शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से रुकने और इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि गठबंधन पर फैसला एक हफ्ते के अंदर होने की संभावना है। नीतीश कुमार भी अपनी 'सेवा' यात्रा से 15 जून को लौट रहे हैं। इसके बाद इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है।

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा था कि जदयू और भाजपा के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है। पार्टी गठबंधन के बारे में जल्द फैसला लेगी।'

इसके बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि जदयू और भाजपा गठबंधन कभी भी टूट सकता है। बताया जा रहा था कि जदयू भाजपा की लोकसभा चुनाव की कमान नरेंद्र मोदी को सौंपे जाने से नाराज है।

बिहार के कृषिमंत्री व जदयू नेता नरेंद्र सिंह ने भी कहा था कि भाजपा ने अपनी कमान एक 'दागी' के हाथ में सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब ये गठबंधन टूट चुका है।


वहीं, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि भाजपा गठबंधन को चलाना चाहती है लेकिन पार्टी जदयू के आरोपों का जवाब देगी।

कांग्रेस कर रही रिझाने की कोशिश
वहीं जदयू में चल रहे इस घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस ने उसे रिझाने की कोशिश की है। कांग्रेस के संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों का स्वागत है। हालांकि उन्होंने समय पूर्व चुनाव से इंकार किया है।

इसी तरह कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला ने जदयू के धर्मनिरेपक्षता का साथ न छोड़ने पर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमें देश में शांति बनाए रखने के लिए और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed