फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jayalalithaa is with Modi on GST

जीएसटी पर जयललिता देंगी मोदी का साथ

Fri, 07 Aug 2015 11:01 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Fri, 07 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa is with Modi on GST

संसद में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से उनके पोएस गार्डेन आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


मोदी सरकार के आर्थिक सुधार से जुड़े विधेयकों को पास कराने में विपक्ष की ओर से पैदा की जा रही अड़चन को देखते हुए दोपहर के भोज पर हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

आवास पर प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत करने से पहले जयललिता ने हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की। पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के अंतिम संस्कार में जया के शामिल नहीं होने और राज्य में भी अपेक्षाकृत उनकी कम सक्रियता के कारण ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह अस्वस्थ हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर मोदी की अगुवाई कर उन्होंने इस रहस्य से पर्दा हटा दिया है।

विज्ञापन

कई मसलों पर हुई चर्चा

Jayalalithaa is with Modi on GST

गौरतलब है कि ‘ललितगेट’ और व्यापम घोटाले के मसले पर विपक्ष खासकर कांग्रेस के हंगामे के कारण मानसून सत्र में अब तक संसद सुचारु रूप से नहीं चल पाई है।

माना जा रहा है कि मोदी के साथ मुलाकात में जयललिता ने जीएसटी विधेयक, श्रीलंका में तमिलों की समस्या और कर्नाटक व केरल के साथ नदी जल के बंटवारे के मसले पर चर्चा की।

करीब 50 मिनट की इस मुलाकात में जया ने पीएम को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने जीएसटी के मसले पर चर्चा के दौरान इसे लागू करने पर राज्य की स्वायत्तता प्रभावित होने और राजस्व के संभावित नुकसान को लेकर चिंता जताई।

भूमि बिल का भी समर्थन!

Jayalalithaa is with Modi on GST

उन्होंने पीएम से कहा कि जीएसटी लागू किए जाने से तमिलनाडु जैसे मैन्यूफैक्चरिंग आधारित राज्यों को नुकसान होगा। सूत्रों ने बताया कि एआईएडीएमके की प्रमुख ने पीएम को भोज पर आमंत्रित किया था, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया।

मोदी सरकार के विवादित भूमि अधिग्रहण विधेयक का मोटे तौर पर एआईएडीएमके ने समर्थन किया है। हालांकि, जयललिता ने इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किए जाने से पहले किसानों के हित में कुछ बदलाव करने को कहा था। एआईएडीएमके के लोकसभा में 37 और राज्यसभा में 11 सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed