फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalithaa assets in jayalalitha, court give decision today

कोर्ट ने रद की जयललिता की सजा, बनेंगी सीएम?

Mon, 11 May 2015 10:49 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
jayalalithaa assets in jayalalitha, court give decision today

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सजा रद्द कर दी है।

विज्ञापन


पिछले साल स्पेशल कोर्ट आय ने अधिक संपत्ति मामले में जयललिता और अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ दोषी मानते हुए चार साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पर 100 करोड़ का जुर्माना और अन्य तीन पर 10-10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन


फैसले के बाद जयललिता को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को उसी सजा को रद्द कर दिया। कोर्ट ने अन्य तीन दोषियों की सजा भी रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मुख्यमंत्री बन सकती हैं जयल‌लिता

jayalalithaa assets in jayalalitha, court give decision today

कोर्ट के फैसले के बाद जयललिता एक बार फिर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ओ पन्‍नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण मान जा रहा है। माना जा रहा था कि विशेष कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जयललिता का राजनीतिक जीवन खत्‍म हो गया है, लेकिन सोमवार के फैसले ने उन्हें दोबारा राजनीति में लौटने का मौका दे दिया है।

जयललिता का अब तक राजनीतिक जीवन बहुत ही उतार चढ़ाव से भरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed