फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha got bail from supreme court

जयललिता की दिवाली हुई जगमग, SC ने दी जमानत

Fri, 17 Oct 2014 12:57 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
jayalalitha got bail from supreme court

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता को जमानत दे दी है। इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


बेंगलौर की एक विशेष अदालत ने जयललिता को आय से अधिक मामले में दोषी करार दिया था। दोषी करार दिए जाने के बाद जयललिता को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सजा को निलंबित करने और जमानत दिए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद और 100 करोड़ के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

jayalalitha got bail from supreme court

जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल कोर्ट ने अपने फैसले में खुलासा किया था कि 1991-96 के दौरान ‘गैर कानूनी संसाधनों’ को छिपाने के लिए कागजों पर 18 कंपनियां बनाई गई।

जांच के बाद कोर्ट ने कहा कि 1991-96 के दौरान कम से कम 18 कंपनियों का पता चला है, लेकिन सबूतों से यह साबित हो गया कि इनमें से किसी का भी इस्तेमाल बिजनेस के लिए नहीं किया गया।

विशेष अदालत में जज जॉन माइकल डी कुन्हा ने कहा कि एक ही दिन में एक जैसी शर्तों व नियमों वाली 10 फर्म तैयार कर दी गई, यहां तक कि इनमें से किसी का भी इस्तेमाल बिजनेस के लिए नहीं किया गया। शुरुआत में जयललिता और उनकी सहयोगी शशिकला सिर्फ दो, जया पब्लिकेशंस और शशि इंटरप्राइज में ही शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed