फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha comments on remarks made by Dr Subramanian Swamy

बढ़ेंगी 'अम्मा' की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे स्वामी

Wed, 13 May 2015 12:20 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
jayalalitha comments on remarks made by Dr Subramanian Swamy

भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके नेता जे जयललिता को दोषमुक्त किए जाने के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि ‘सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में, जेजे (जे जयललिता) के आय से अधिक संपत्ति मामले में मैं यह साबित कर दूंगा कि कर्नाटक हाईकोर्ट का निर्णय ‘गणितीय त्रुटियों की त्रासदी’ है।
विज्ञापन


जेजे यदि दुबारा मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें इस्तीफा देना होगा’ दोषमुक्त होने के बाद जयललिता के फिर से मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी इस मामले में वास्तविक शिकायतकर्ता

jayalalitha comments on remarks made by Dr Subramanian Swamy

स्वामी इस मामले में वास्तविक शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने 1996 में जयललिता के मुख्यमंत्री के 1991-96 के कार्यकाल के दौरान आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कराया था।

दूसरी ओर डीएमके समेत तमिलनाडु के विपक्षी दलों ने कर्नाटक सरकार से जयललिता को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील करने का आग्रह किया है।

डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने एक बयान में कहा कि कनार्टक सरकार के विशेष लोक अभियोजक बीवी आचार्य का कहना है कि निर्णय के खिलाफ अपील को सुप्रीम कोर्ट में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विपक्षी नेता डीएमडीके नेता विजयकांत ने कहा कि यह निर्णय अप्रत्याशित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed