फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jawans attacked the policemen inside the police station in nashik.

सेना के अधिकारी से पुलिस की कहासुनी, जवानों ने काटा बवाल

Thu, 15 Jan 2015 11:54 AM IST
एजेंसी/नासिक
एजेंसी/नासिक Updated Thu, 15 Jan 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
jawans attacked the policemen inside the police station in nashik.

सेना के तीन अधिकारियों को हिरासत में लेने के खिलाफ बुधवार को जवानों के समूह ने एक पुलिस थाने में जमकर बवाल काटा। सैन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी से नाराज जवानों ने थाने पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ किया।

विज्ञापन


इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। इस मामले में सेना के छह जवानों को हिरासत में लिया गया है। सेना मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के उपनगर पुलिस थाने की निरीक्षक नम्रता देसाई ने बताया कि मंगलवार रात को पुलिस थाना परिसर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और सैन्य अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद थाने में सैन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में मामला सुलझा लिया गया और अधिकारियों को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 जवानों ने थाने पर बोला धावा

jawans attacked the policemen inside the police station in nashik.

इसके बाद बुधवार दोपहर दो बजे में सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिलों से 100-150 जवान थाने पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने थाने के फर्नीचर, वायरलेस उपकरणों, टेलीफोन सेटों को पटकने के बाद पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिटाई में घायल पुलिस के ड्राइवर चिंतामन गंगुर्डे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

देसाई ने बताया कि हमले के दौरान हमलावर सेना के जवानों ने उन्हें उनके कमरे में बंद कर दिया। इस बारे में सेना के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed