{"_id":"f2258fc286316f78d78c873408475368","slug":"javdekar-challenge-to-kamal-nath-in-chindwara-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल नाथ को उनके गढ़ में घेरेंगे जावड़ेकर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कमल नाथ को उनके गढ़ में घेरेंगे जावड़ेकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिग्गज कांग्रेसी नेता कमलनाथ को उनके गढ़ में ही चुनौती देने की तैयारी कर ली है। कमलनाथ के गढ़ को ढहाने की कवायद में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद जावड़ेकर ने ऐलान किया है कि वे अपनी सांसद निधि छिंदवाड़ा में खर्च करेंगे।
विज्ञापन
कुछ अपवादों को छोड़ छिंदवाड़ा भाजपा के लिए अभेद्य दुर्ग रहा है। कमलनाथ यहां से लोकसभा का चुनाव लगातार जीतते आ रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर भी नाथ को नहीं छू सकी थी।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में मिलने वाले अपने सांसद कोष को छिंदवाड़ा में खर्च करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सतना जिले के माझगांव ब्लॉक के तहत आने वाले पालदेव गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह गांव उस चित्रकुट के करीब है जिसे संघ-भाजपा के विचार पुरुष माने-जाने वाले नेता नानाजी देशमुख ने अनूठे तरीके से विकसित किया है।
जावड़ेकर ने अपनी जन्म भूमि महाराष्ट्र के प्रति भी निष्ठा दिखाई है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद होने के बावजूद उन्होंने विकास करने के लिए पुणे के एक गांव को भी गोद लिया है।