छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए बागी जसवंत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को शनिवार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज जसवंत ने राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।
शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। जसवंत के नाम वापस लेने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जसवंत से संपर्क कर मनाने की कोशिश की कि वह अपनी दावेदारी छोड़ दें लेकिन जसवंत ने इन खबरों का खंडन किया था।
'किसी वरिष्ठ नेता ने नहीं किया संपर्क'
जसवंत सिंह ने कहा था कि बाड़मेर सीट से नाम वापस लेने के लिए भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया।
इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे जसवंत ने कहा कि वह इस सीट से अपना नाम कतई वापस नहीं लेंगे।
भाजपा ने यहां से कांग्रेस के पूर्व नेता सोनाराम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां 17 अप्रैल को चुनाव होंगे।