फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jashoda wants to go to Ambaji shrine with husband Modi

मोदी की पत्नी जसोदा ने बताई अपनी इच्छा

Mon, 19 May 2014 10:05 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
Jashoda wants to go to Ambaji shrine with husband Modi

लोकसभा चुनाव का जश्न धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। विजय जुलूस की धूल भी बैठने लगी है। नरेंद्र मोदी दिल्ली में जम गए हैं, अगले तीन या चार दिनों में शपथग्रहण की संभावना है।

विज्ञापन


उत्सव के माहौल में भी नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन नदारद हैं। हालांकि, अखबारों के जरिए उनकी एक इच्छा जरूर सामने आई है।

जसोदाबेन की कामना है कि वह बार नरेंद्र मोदी के साथ उत्तरी गुजरात स्थित अंबाजी शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करें।

उन्होंने यह भी कहा है कि नरेंद्र मोदी तैयार हों तो ही वह अंबाजी की यात्रा करेंगी।

मोदी ने नामांकन में बताया जसोदाबेन को पत्नी

Jashoda wants to go to Ambaji shrine with husband Modi

नरेंद्र मोदी ने जब वडोदरा से नामांकन भरा था, तब जसोदाबेन को अपनी पत्नी बताया। दुनिया के सामने नरेंद्र मोदी का ये पहला कूबुलनामा था, हालांकि अंदरखाने में ये सुगबुगाहट बार-बार होती रही कि नरेंद्र मोदी शादीशुदा हैं।

नरेंद मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन पत्नी के मुद्दे पर हमेशा चुप्‍पी साधे रखी। जबकि जसोदाबेन ने नरेंद्र मोदी के ल‌िए चार दशकों तक व्रत रखा। उन्होंने चावल और चावल की बनी चीजें नहीं खाई।

जसोदाबेन के भाई अशोक मोदी ने बताया कि, जसोदा ने अपने पति से दोबारा मिलने की इच्छा में 40 सालों से चावल खाना छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से अब तक बचती रहीं हैं जसोदाबेन

Jashoda wants to go to Ambaji shrine with husband Modi

उन्होंने बताया कि, हम सभी को नरेंद्र मोदी की क्षमता पर पूरा भरोसा है। हमें नहीं लगता मोदी की सफलता के लिए मन्नत मांगने की आवश्यकता है। लेकिन अगर वे तैयार हों तो जसोदा एक बार उनके साथ अंबाजी पूजाअर्चना के लिए जाएंगी।

मोदी के कूबुलनामे के बाद भी जसोदाबेन मीडिया से बचती रहीं। पहली बार वे 30 अप्रैल को सामने आई थीं, उस दिन गुजरात में मतदान था। जसोदा अपने घर से वोट देने के ‌लिए निकलीं थी।

उस समय उनके भाई ने बताया कि जसोदाबेन चार धाम की यात्रा पर गई हैं। खबर ये भी आई कि गुजरात पुलिस की सुरक्षा में ऋषिकेश स्थित बाबा रामदेव के आश्रम में छुपाया गया है।

विज्ञापन

फिर तीर्थयात्रा पर निकली हैं जसोदाबेन

Jashoda wants to go to Ambaji shrine with husband Modi

16 मई को मोदी की जीत की बाद जसोदाबेन से संपर्क का प्रयास किया गया, तब भी उनके भाई ने बताया कि वे तीर्थ यात्रा पर गई हैं। अशोक ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि इस समय वो कहां है लेकिन वे तीर्थयात्रा पर निकली हैं।'

उन्होंने बताया कि वे 8 मई से ही तीर्थ यात्रा पर हैं। पिछले हफ्ते उनसे बात हुई थी, तब वह गांगसागर में थीं। हमें यह नहीं पता इस समय वे कहां है?

अशोक मोदी ने बताया,'जशोदाबेन लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत के लिए प्रार्थना कर रही थीं। उन्हें भरोसा था कि नरेंद्र मोदी को 272 से ज्याद सीटें मिलेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed