फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Japanese satellite

भारत में जापानी सेटेलाइट कर रहा था शिंजो की निगहबानी

Mon, 14 Dec 2015 03:04 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
Japanese satellite

तीन दिनी भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की निगरानी जापान के इंटेलीजेंस गैदरिंग सेटेलाइट से की जा रही थी। जमीन से आसमान तक सुरक्षा के लंबे-चौड़े तामझाम के साथ ही सेटेलाइट के जरिये जापानी सुरक्षा एजेंसियों की नजर यहां पीएम की यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर थी।

विज्ञापन


शनिवार की शाम जब पीएम मोदी के साथ जापानी पीएम काशी आए तो सेटेलाइट को अलर्ट मोड पर कर दिया गया था। 4.53 घंटे तक यहां उनके ठहराव और प्रस्थान तक हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पूरी बारीकी से नजर रखी गई। जापानी सुरक्षा एजेंसियों के जरिये काशी के आसपास से गुजरने वाले हवाई जहाज की पूरी लिस्ट यहां सुरक्षा में तैनात सेना को दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी तय था कि आयोजन के दौरान सेटेलाइट के जरिये जैसे किसी टोही विमान के नो फ्लाईजोन या उसके आसपास से गुजरने की सूचना मिले तो उसे तत्काल मार गिराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रखी जा रही थी हरेक गतिविधि पर नजर

Japanese satellite

शिंजो अबे के जापान का प्रधानमंत्री बनने से पूर्व जापान के पास सिर्फ दो इंटेलीजेंस गैदरिंग सेटेलाइट थे। चीन और उत्तर कोरिया से खतरे के मद्देनजर जापान ने पिछले साल अमेरिका से करार के बाद छह और इंटेलीजेंस गैदरिंग सेटेलाइट हासिल किए।

इन आठ अत्याधुनिक इंटेलीजेंस गैदरिंग सेटेलाइट के जरिए जापान पूरे एशिया पर नजर रख सकता है। शिंजो के भारत दौरे पर आने से पूर्व जापानी सेना की वहां के रक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई थी।

चीन से लगी भारत की सीमाओं को देखते हुए जापानी सेना इस दौरे को लेकर विशेष सतर्क थी। आईएस के बढ़ते खतरों और जासूसी की आशंकाओं को लेकर जमीन से आसमान तक सुरक्षा के फुलप्रूफ इंतजाम के बावजूद इंटेलीजेंस गैदरिंग सेटेलाइट से निगरानी की गई ताकि किसी भी सूरत में कहीं कोई चूक न होने पाए।

सेटेलाइट के जरिये प्राप्त होने वाले इनपुट यहां पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात भारत और जापान के उच्चाधिकारियों को तत्काल भेजे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed