फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaitley in trouble for saying delhi gang rape a small crime.

जेटली के 'छोटी बात' बयान पर निर्भया के मां-बाप आहत

Sat, 23 Aug 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Aug 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
jaitley in trouble for saying delhi gang rape a small crime.

दिल्ली में हुए भयावह रेप कांड को महज छोटी सी घटना बताकर वित्त मंत्री अरुण जेटली बुरी तरह घिर गए हैं। महिला आयोग से लेकर तमाम महिला संगठनों और विपक्षी दलों ने जेटली की टिप्पणी को असंवेदनशील बताते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है तो निर्भया के माता-पिता ने कहा कि वे इस बयान से बेहद आहत हुए हैं।

विज्ञापन


इस तीखी आलोचना के बाद जेटली ने शुक्रवार को सफाई दी कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया और उनकी किसी अपराध को छोटा बताने की कोई मंशा नहीं थी।

दरअसल बृहस्पतिवार को राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में जेटली के भाषण में निर्भया कांड का जिक्र हुआ था। खराब कानून व्यवस्था की वजह से पर्यटन क्षेत्र को किस तरह नुकसान हो सकता है इसका जिक्र करते हुए उन्होंने बैठक में कहा था कि दिल्ली में दुष्कर्म की छोटी सी घटना दुनिया भर में प्रचारित होने से विदेशी पर्यटकों पर इसका खासा असर हुआ। इससे पर्यटन क्षेत्र को करोड़ों का नुकसान हुआ है। लेकिन एक दिन बाद सफाई में जेटली ने कहा कि वे ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदनशील हैं। किसी अपराध या घटना विशेष को कम नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी विशेष घटना को लेकर उन्होंने यह बात नहीं कही थी।

विज्ञापन

सरकार की सोच को दर्शाते हैं ऐसे बयान: अल्वी

jaitley in trouble for saying delhi gang rape a small crime.

कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने जेटली के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान सरकार की सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ दुष्कर्म देश पर धब्बा है। अगर इसे छोटी सी घटना कहा जाए तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं महिला आयोग की सदस्य निर्मला सामंत ने कहा कि किसी मंत्री की ओर से इस तरह का बयान देना खेदजनक है। जबकि यह तुलना करना कि ऐसे अपराधों से देश की अर्थव्यवस्था कितनी प्रभावित होती है ठीक नहीं है।

क्या बोले थे जेटली
जेटली ने बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्रियों की बैठक में कहा था कि दिल्ली में दुष्कर्म की छोटी सी घटना दुनिया भर में प्रचारित होने से विदेशी पर्यटकों पर इसका खासा असर हुआ। इससे पर्यटन क्षेत्र को करोड़ों का नुकसान हुआ। जेटली ने हालांकि सीधे तौर पर किसी घटना का जिक्र नहीं किया था, लेकिन उनका इशारा दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 के गैंगरेप की तरफ माना जा रहा था, जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

निर्भया की मां ने कहा कि जेटली के बयान से मुझे दुख पहुंचा है। चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने निर्भया के नाम का इस्तेमाल किया और अब सत्ता में आने के बाद उन्हें यह घटना छोटी सी बात लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed