फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

सरकार ने कांग्रेस के सभी आरोपों को किया खारिज

Wed, 12 Aug 2015 08:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

संसद में राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज दोबारा आरोप लगाया कि उन्होंने ललित मोदी से कितना पैसा लिया है जिसके बाद सदन में बवाल शुरु हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान सदन से कांग्रेस, लेफ्ट, जेडीयू और राजद ने सदन ने वाक आउट कर लिया। राहुल द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में सरकार का पक्ष रखने के लिए खड़े हुए।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल के आरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश को बंदर न बनाएं और उनके तर्कों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल बिना जानकारी के विशेषज्ञ बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगा सुषमा का इस्तीफा

jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

जेटली ने सदन में कहा कि कांग्रेस विषय से भटक गई है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खाजिर करते हुए कहा कि उनके आरोप निराधार हैं और सुषमा के इस्तीफे का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

ललित मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया था? उन्होंने कहा कि जब ललित मोदी लंदन में थे तब यूपीए सरकार उन्हें भारत में खोज रही थी।

ललित मोदी के खिलाफ रेडकार्नर नोटिस जारी करने के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि आखिर कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस क्यों नहीं जारी की?

सुषमा की बेटी को कोई आर्थिक लाभ नहीं

jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि 2009-10 में बिना आरबीआई को बताए देश से पैसा बाहर गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस फेमा कानून के तहत ललित मोदी पर केस दर्ज हुआ है, उसके तहत गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

जेटली ने कहा कि इस मामले में सुषमा की बेटी को किसी तरह को कोई आर्थिक लाभ नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि 2014 के पहले कांग्रेस ने ललित मोदी पर यूपीए सरकार ने क्या कार्रवाई की?

जेटली ने कहा कि यह विवाद 2009-10 का है और ललित मोदी ईडी के नोटिस के बाद भी नहीं पेश हुए। उन्होंने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ब्लू लाइट कार्नर नोटिस क्यों जारी की थी?

हमारी सरकार कर रही है कार्रवाई

jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने ही ललित मोदी के बचाया था क्योंकि वो ललित मोदी के खिलाफ फेमा के तहत कार्रवाई कर रही थी, लेकिन हमारी सरकार ने ललित मोदी के खिलाफ मनी लॉंड्रिंग के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

हमारी सरकार इस मामले में पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर संसद का एक सत्र बर्बाद कर दिया।

जेटली ने सुषमा का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। एक तरफ जेटली संसद में सुषमा का बचाव कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सदन के बाहर राहुल गांधी अपना पक्ष रखा रहे थे।

प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं

jaitley said in loksabha, do not make country as monkey

राहुल गांधी ने सदन से बाहर आने के बाद पत्रकारों से कहा कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी करप्शन से क्यों नहीं लड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर वो सुषमा और वसुंधरा को बचाएंगे तो उनकी साख कम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर कोई तर्क है कि वे सुषमा और वसुंधरा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते तो उन्हें यह देश को बताना चाहिए। राहुल ने कहा कि यदि कोई तार्किक वजह मिले तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई मत करिए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस दौरान सदन में प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे, क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed